भेल में यूनियन के चुनाव 4 मई को
भेल प्रशासन शक्ति नगर में सुरक्षा दीवार बनाएगा
महिलाओं के लिए आयोजित की गईं कई प्रतियोगिताएं
सामाजिक संस्था दामिनी द्वारा पिछले दिनों रविदास नगर में महिलाओं के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें विशेष रूप से सलाद डेकोरेशन, मेंहदी, डांस, बेस्ट गेटअप प्रतियोगिताएं व लकी ड्रा गेम्स शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में सलाद सज्जा में प्रथम मीना वर्मा, द्वितीय आस्था व तीसरे स्थान पर वैशाली रहीं। वहीं मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम आकांक्षा, द्वितीय प्रियंका व तीसरे स्थान पर रुचि रहीं। डांस प्रतियोगिता में प्रथम रक्षिका श्रीवास्तव, द्वितीय निधि जैन रहीं। लकी ड्रा में पहला स्थान बबीता सिंह को मिला। बेस्ट गेटअप में प्रथम रागिनी पाटील और द्वितीय स्थान पर प्रिया साह रहीं।