सुरक्षा के लिए पुरस्कारों का हुआ वितरण
भेल में आयोजित औद्योगिक सुरक्षा सप्ताह की विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कारों का वितरण गुरुवार हुआ।
पुरस्कारों का वितरण भेल के ईडी एएमबी युगांधर ने किया। इस मौके पर ईडी ने कहा कि पूरे विश्व में औद्योगिक सुरक्षा को विशेष महत्व दिया जा रहा है। पुरस्कार विजेताओं में पोस्टर प्रतियोगिता स्कूली बच्चों के लिये हुई, इसमें में अंतरिक्ष सेठिया ने प्रथम एवं राजदीप मृधा ने द्वितीय, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता भेल लेडीज क्लब के लिए आयोजित की गई, इसमें रितु आर्या ने प्रथम एवं ज्योति भट्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता भेल कर्मचारियों के लिए आयोजित की गई। इसमें अवधेश कुमार ने प्रथम एवं सतीश चंदने द्वितीय रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में एके दवे ने प्रथम एवं अमिताभ दुबे ने द्वितीय, निबंध प्रतियोगिता में डीके राजानी ने प्रथम एवं नितिन खोदरे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम मे भेल लेडीज क्लब की अध्यक्ष अरुणा युगांधर भी मौजूद थी।
भेल के ईडी एएनबी युगांधर ने पुरस्कार बांटे।