पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकानों की छत पर निर्माण से दिक्कत

दुकानों की छत पर निर्माण से दिक्कत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाग मुगालिया क्षेत्र की लगभग सभी कॉलोनियों में मार्केट बन रहे हैं, लेकिन उनमें सुविधाएं न होने से व्यापारी और ग्राहक दोनों ही परेशान हैं। सेंट्रल मार्केट की भी यही स्थिति है। पानी और जनसुविधा केंद्र जैसी समस्याओं के कारण 14 साल बाद भी मार्केट की सभी दुकान खुलना शुरू नहीं हुईं। व्यापारियों के अनुसार अभी तक मार्केट सिंगल स्टोरी था, लेकिन अब छत पर भी दो मंजिला निर्माण होने से परेशानी हो रही है। क्योंकि इसकी नींव सिंगल स्टोरी के लिए ही बनी थी। इसके बाद मार्केट के बीच में खाली स्पेस पर भी छत डाली जा रही है। इसको लेकर व्यापारी और यहां आने वाले लोग दोनों ही परेशान हैं।

पानी की कोई व्यवस्था नहीं है

व्यापारियों के अनुसार इतने बड़े मार्केट होने के बाद भी निर्माण करने वालों ने यहां पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं की। व्यापारियों को पानी घर से लेकर आना पड़ता है। गर्मी का मौसम आने को है, जिससे इस मार्केट में आने वालों को भी परेशानी होगी। जबकि मार्केट बनने के समय ही यहां ट्यूबवेल लगाने की भी चर्चा हुई, लेकिन मार्केट बनाने वालों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

ननि को बनाना चाहिए, सुविधा केंद्र

मार्केट में जनसुविधा केंद्र बनना सबसे जरूरी है, क्योंकि आसपास कॉलोनी होने से व्यापारियों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर मार्केट बनाते समय ध्यान नहीं दिया गया। नगर निगम व अन्य सरकारी संस्थाओं के आसपास कई काम चल रहे हैं। इसलिए बाग मुगालिया क्षेत्र के सभी मार्केट में नगर निगम को जनसुविधा केंद्र बनाना चाहिए।

इस क्षेत्र के जितने भी मार्केट हैं, सभी में परेशानियां हैं। नगर निगम को विकास के कार्य स्वयं ही करना चाहिए। क्योंकि 10-15 साल पुराने मार्केट होने से निर्माण करने वाला कोई कार्य नहीं करेगा। -राजेश मोर्या, खरीदार

बाग मुगालिया क्षेत्र के सभी मार्केट में विकास की योजना पहले बनी थीं, लेकिन नगर निगम की नई परिषद आने के बाद इस पर कार्य नहीं हो पाया था। पार्षदों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। -महेंद्र परमार, पूर्व पार्षद

निर्माण वर्ष

2001

कुल दुकान

60

ग्राहक रोजाना

800

मार्केट स्केन, सेंट्रल मार्केट, आसाराम नगर
खबरें और भी हैं...