पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पानी की बर्बादी रोकना होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहनों के दबाव से फूटती है पाइप लाइन
पाइप लाइन फूटने की वजह से पानी सड़कों पर बहता रहता है। इस वजह से पानी बर्बाद होने के साथ ही सड़कें भी खराब होती हैं। अगर इन्हें तुरंत सुधार दिया जाए तो पानी बहने से बचाया जा सकता है।
भोपाल डीबी स्टार

अभी तो गर्मी भी शुरू नहीं हुई और लोग बाल्टी-डिब्बे लेकर पानी तलाशते रहते हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा पानी बचाने को लेकर अभियान चलाए गए हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए नर्मदा जल पाइप लाइन के जरिए लाया गया। इसके लिए जगह-जगह सड़कें खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही हैं। लेकिन इस बात पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है कि जो पाइप लाइन बिछाई जा रही है, क्या वह भविष्य में सुरक्षित रहेगी? या फिर कोलार पाइप लाइन की तरह आए दिन फूटेगी या लीकेज होती रहेगी। अक्सर कोलार पाइप लाइन से पानी बर्बाद होता रहता है। इससे सड़कें भी खराब होती हैं और आमजन भी परेशान होता है। पाइप लाइन सुधारने के लिए सड़कें दोबारा खोदी जाती हैं।

आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Bhopal ग्रुप से 9826034586 पर जुड़ कर खबरें भेज सकते हैं।

पानी बह जाता है
जब भी भारी वाहन पाइप लाइन से गुजरते हैं तो उसका दबाव पाइप पर पड़ता है। इससे वह फूट जाती है। इसकी शिकायत करते हैं तो अधिकारी समय पर कार्रवाई नहीं करते। इस लापरवाही से कई गैलन पानी सड़कों पर बह जाता है।  राधिका गुप्ता, रहवासी, अशोका गार्डन

खबरें और भी हैं...