इंटरसिटी एक्सप्रेस का पिपरई में स्टापेज की मांग
पिपरई | कस्बे को तहसील का दर्जा मिले करीब 5 माह से अधिक समय हो चुका है। कस्बे में प्रतिदिन बाहर से अधिकारी और कर्मचारियों का आना जाना होता है। ऐसे में कई बार भोपाल से आने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं होने से परेशानी होती है। फिलहाल भोपाल जाने के लिए कस्बे को मात्र एक ही गाड़ी है जो की सुबह 5 बजे है । ऐसे में ग्वालियर और अशोकनगर की तरफ जाने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा यात्रियों को परेशानी होती है। कस्बे के डॉ अशोक जैन, राम सेवक श्रीवास्तव, डॉ हरपाल सिंह यादव ,सुबोध जैन आदि ने भोपाल ग्वालियर इंटरसिटी का पिपरई में स्टापेज कराने की मांग की है।