क्लाइम्बिंग एंड रैपलिंग के साथ हुई एडवेंचर स्पॉर्ट्स एक्टीविटी
एडवेंचर स्पॉर्ट्स एक्टीविटी के तहत विगत दिनों मनुआभान टेकरी पर क्लाइम्बिंग एंड रैपलिंग का आयोजन किया गया। पाॅवर हाउस जिम पंचवटी की ओर से आयोजित इस एक्टीविटी में जिम के सभी सदस्यों ने भाग लिया और इंज्वाय किया। इस एडवेंचर एक्टीविटी के दौरान क्लाइम्बिंग एंड रैपलिंग के अलावा और भी कई एक्टीविटीज हुईं।
होता है शारीरिक व मानसिक विकास
जिम संचालक फैजल कुरैशी ने बताया कि ऐसी गतिविधियों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। साथ ही साथ फिटनेस भी मेंटेन रहता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस तरह की अनेक लाभदायक गतिविधियां आयोजित की जा चुकी है। ट्रेनर कमलेश मीणा ने बताया कि ऐसी साहसिक गतिविधियों से फिटनेस सही रहती है साथ ही साथ रोज के वर्कआउट से हटकर एक अलग तरह का रूटीन तैयार हो जाता है।