हड़ताल को लेकर रेलवे में वोटिंग
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध केन्द्रीय कर्मचारी लामबंद हैं। कर्मचारी संगठन हड़ताल को लेकर कर्मचारियों की राय ले रहे हैं, इसके लिए देशभर में रेल कर्मचारियों के बीच मतदान कराया गया।
आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन व वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के आव्हान पर रतलाम मंडल की शुजालपुर शाखा के कर्मचारियों ने हड़ताल को लेकर अपना मत दिया। बैरागढ़ में भी पाेलिंग बूथ बनाया गया था, जिसमें स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों की मतदान किया। वेस्टन रेलवे मजदूर यूनियन रतलाम मंडल के महामंत्री राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि केन्द्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों को लेकर कर्मचारियों के बीच काफी असंतोष है। साथ ही सातवें वेतन आयोग द्वारा कर्मचारी विरोधी सिफारिशें दी गई हैं।