पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब मिलकर बनाएंगे स्वच्छ भारत

सब मिलकर बनाएंगे स्वच्छ भारत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छता का सपना तभी साकार होगा, जब स्वच्छ भारत अभियान न केवल आम आदमी जुड़ेगा, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करेगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए संतनगर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

स्वच्छ भारत अभियान जनजागरण के दसवें चरण में संतनगर में लोगों को अभियान से जोड़ने की पहल की गई। स्वच्छता अभियान के प्रहरियों ने इलाके को साफ सुथरा रखने का आग्रह घर-घर जाकर किया। राष्ट्रीय जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सैनिक कालोनी टी वार्ड, धोबीघाट, बी वार्ड, बस स्टैण्ड पर लोगों से स्वच्छता में सहभागी बनने की अपील की।

स्वच्छ देश बनाएंगे
जन जागरण अभियान का नेतृत्व मंच के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दौलतसिंह चौहान ने किया। वार्ड पांच की पार्षद दीपा वासवानी, बबलू प्रजापति जिला प्रभारी बीजेपी स्वच्छ भारत अभियान बबलू प्रजापति ने लोगों से सत्त स्वच्छता अभियान से जुड़े कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का स्वच्छ देश बनाने में सहयोगी बनने का आग्रह किया।

19 फरवरी को अगला चरण
अभियान के दौरान मंच के प्रदेश प्रभारी कामेश्वर शर्मा को लोगों ने अपनी समस्याएं भी बताएं जिन्हें हल करने के सार्थक प्रयास का भरोसा दिलाया गया। शर्मा ने कहा इस बात की खुशी है अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। जनजागरण का अभियान का अगला चरण 19 फरवरी को संतनगर के वार्ड चार में चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...