पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली बार अमेरिका की संस्था करेगी फ्री ट्रीटमेंट

पहली बार अमेरिका की संस्था करेगी फ्री ट्रीटमेंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवासदन में नि:शुल्क आॅपरेशन होंगे, 25 फरवरी से तीन मार्च तक लगेंगे शिविर
चेरिटी
सेवासदन अस्पताल में अमेरिका की किसी चेरिटी संस्था द्वारा पहली बार रोगियों के नि:शुल्क आॅपरेशन किए जाएंगे। मेडिकल मिशंस फाउंडेशन, यूरोपियन देशों के अलावा अन्य विकासशील एवं अविकसित देशों में निर्धन रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा-सुविधाएं उपलब्ध कराती है।

जीव सेवा संस्थान व सेवासदन नेत्र चिकित्सालय में आठ दिनी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 25 फरवरी से आठ मार्च तक आयोजित इस शिविर में नाक, कान, गला, घेंघा, थायराइड, चेहरे और गले की गठानों का सर्जरी से इलाज किया जाएगा। शिविर में इलाज के लिए 25 व 26 फरवरी तक पंजीयन होगा। शिविर में मेडिकल मिशंस फाउंडेशन, कन्सास सिटी अमेरिका के सर्जन डाॅ. ब्रेन्डन डगलस, डाॅ. टेमी नेबलाक जनरल सर्जन और डाॅ. जिल अरगनब्राइट ओटो लिरंगोलाॅजिस्ट सर्जरी करेंगे। आॅपरेशन टीम में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डाॅ. प्रतिभा खरे भी शामिल होंगी। इनके अलावा भोपाल के डाॅ. सीपी देवानी, डाॅ. सुधीर लोकवानी व अन्य भी अपनी सेवाएं देंगे।

पहले निरीक्षण
मेडिकल मिशंस फाउंडेशन की डाॅ. टेमी नेबलाक, डाॅ. अबीगेल हायो एवं डाॅ. प्रतिभा खरे ने शिविर से पहले सेवासदन में सुविधाओं और अधोसंरचना देखा इसके बाद आॅपरेशन करने पर सहमति दी है।

शिविर कार्यक्रम पंजीयन और स्वास्थ्य परीक्षण 25 एवं 26 फरवरी सुबह आठ से दो बजे तक किया जाएगा।

संतनगर स्थित सेवा सदन चिकित्सालय।क

खबरें और भी हैं...