पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अटका वाटर ट्रीटमेंट, ग्रेविटी लाइन का काम

अटका वाटर ट्रीटमेंट, ग्रेविटी लाइन का काम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार की जनता अपने घरों में लगे नलों में पानी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। इसलिए केरवा पेयजल परियोजना की वर्तमान स्थिति को लेकर दैनिक भास्कर ने एक ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के आधार पर ननि के अफसर जहां काम में ढिलाई के आरोप लगा रहे हैं, वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर का कहना है कि समय सीमा में प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों से सिर्फ सहयोग की उम्मीद है। यहां कहना गलत नहीं होगा कि कहीं न कहीं प्रोजेक्ट का काम संबंधित विभागों के वरिष्ठ अफसरों की लापरवाही के कारण धीमी गति से चल रहा है।

सूत्रों की मानें तो नगर निगम में शामिल होने के बाद प्रोजेक्ट के डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। हालांकि इन बदलाव का जनता को फायदा ही मिलेगा। इन बदलाव के चलते घरों की दूसरी मंजिल तक में पानी पहुंचने की योजना पर काम किया जा रहा है।

9 महीने से रुकी है परमिशन
इस प्रोजेक्ट में सबसे महत्वपूर्ण काम ग्रेविटी लाइन डालने और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू करने का है। इन दोनों काम को शुरू करने से पहले फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से परमिशन जरूरी है। इस परमिशन के लिए अप्रैल 2015 को सारी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। हैरत की बात यह है कि 9 महीने से अधिक समय गुजर गया है पर अभी तक परमिशन नहीं मिली है। उधर इस संबंध में ननि अफसरों का कहना है कि अगले हफ्ते तक परमिशन मिल जाएगी। ऐसे में सवाल उठता है कि परमिशन अब तक क्यों रोक कर रखी गई?

खबरें और भी हैं...