पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केरियर कॉलेज में हुई नर्सिंग छात्राओं की लाइटिंग सेरेमनी

केरियर कॉलेज में हुई नर्सिंग छात्राओं की लाइटिंग सेरेमनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरियर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पिछले दिनों नर्सिंग छात्राओं की लाइटिंग सेरेमनी आयोजित की गई। कॉलेज के आडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रिंसिपल मनोनवणी वेंकट ने प्रथम नर्स फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेडिकल एजूकेशन के डायरेक्टर डॉ जीएस पटेल ने दीप प्रज्जवलित किया। संस्थान के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल ने कॉलेज की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रो. जोली जोंस ने नर्सिंग स्टूडेंट्स को शपथ दिलाई। असिस्टेंट प्रोफेसर शबाना राजकमल व स्वाति नेमा को केंडल देकर प्रिंसिपल ने लाईटिंग सेरेमनी को आगे बढ़ाया।

डॉ. राजोरिया ने अपने भाषण में कहा कि कुछ लोग अपने लिए जीते हैं, कुछ लोग परिवार के लिए, कुछ लोग दूसरों के लिए और कुछ लोग समस्त मानव जगत के लिए जीते हैं। जबकि कुछ लोग समस्त मानव जगत की सेवा के लिए जीते हैं। यही मानव जगत की सेवा के भाव से फ्लोरेंस नाइटेंगल की सेवाभाव से प्रेरित होकर नर्सेस नि:स्वार्थ भाव से मानव सेवा कर रही हैं। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

खबरें और भी हैं...