आज निकलेगी कलश यात्रा
बिल जमा करने में हो रही परेशानी
डॉ. वांझा को सर्वश्रेष्ठ सर्जन का मिला खिताब
नदी में कचरा फेंक रहे नागरिक
कोलार भास्कर . भोपाल| अखिल विश्व गायत्री परिवार और गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में साईंनाथ नगर रहवासियों के सहयोग से 14 फरवरी दोपहर 2 बजे भव्य कलश यात्रा और दीप यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र के सदस्य घनश्याम पाटीदार ने बताया कि शाम 6 बजे 1008 दीपक जलाकर संगीतमय दीप यज्ञ कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। इसके पूर्व दोपहर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कार्यक्रम साईंनाथ नगर स्थित मां दुर्गा स्थित गायत्री चेतना केंद्र पर रखा गया है।