नागरिकों को दी गई जानकारी
चूना भट्टी सुरक्षा समिति के तत्वावधान में जन संवाद कार्यक्रम मनीषा मार्केट में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। थाना संयोजक राजू जोहर ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल हुए नागरिकों को किरायेदारों की जानकारी ऑनलाइन कैसे जमा की जाए, संदिग्ध परिस्थितियों में कैसे पहचान की जाए और आपराधिक गतिविधियों को किस प्रकार पुलिस के संपर्क में लाई जाए, घरों में काम करने वाले नौकरों और गार्ड का वेरिफिकेशन कैसे कराया जाएगा आदि जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीएसपी सीएम द्विवेदी, चूना भट्टी टीआई मनोज पटवा, कोलार टीआई सुधेश तिवारी, हबीबगंज टीआई रविन्द्र यादव उपस्थित थे।