पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूली बच्चों के लिए खतरा बने आवारा कुत्ते

स्कूली बच्चों के लिए खतरा बने आवारा कुत्ते

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटा अतिक्रमण तो सुधरा ट्रैफिक
पुराने शहर की मेन रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद अब निगम इनके सौंदर्यीकरण के लिए योजना बना रहा है। इसके लिए सड़कों का सर्वे करने के बाद फुटपाथ का निर्माण, सेंट्रल वर्ज का विकास, राहगीरों के बैठने के लिए बैंच लगाने का काम होगा। इससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि दोबारा अतिक्रमण की समस्या भी नहीं रहेगी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक को जोड़ने वाली सड़क के सौंदर्यीकरण के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए महापौर ने पांच करोड़ रुपए से ये काम कराने की घोषणा भी की है।

जानकारी के अनुसार निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने पिछले दिनों दो महत्वपूर्ण सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया है। यहां आठ से दस फिट तक सड़क पर अतिक्रमण था। इससे अव्यवस्था का आलम रहता था। ये समस्या सालों पुरानी थी। इसके तहत अल्पना तिराहे से रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक को जोड़ने वाली सड़क व भोपाल टॉकीज से सिंधी कॉलोनी चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ लगने वाली दुकानें हटाई गई हैं। इनके हटने से यातायात व्यवस्था पूर्व की तुलना में अब काफी बेहतर हो गई है। निगम अब यहां सौंदर्यीकरण करवाने के लिए योजना बना रहा है। निगम के अफसरों का कहना है कि जल्द ही योजना पर अमल होगा। इसके लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई जा रही है।

भोपाल टॉकीज से सिंधी कॉलोनी चौराहे तक फुटपाथ का निर्माण सेंट्रल वर्ज का विकास, आकर्षक लाइटिंग करने की योजना बनाने की तैयारी निगम कर रहा है। इसी तरह सिंधी कॉलोनी चौराहे का भी विकास किया जाएगा।

अल्पना तिराहे से रेलवे स्टेशन प्लेटफाॅर्म नंबर एक को जोड़ने वाली सड़क पर सेंट्रल वर्ज विकसित होंगे। आकर्षक लाइटें लगेंगी। फाउंटेन लगाने के अलावा हरियाली विकसित की जाएगी। पांच करोड़ की उक्त योजना पर निगम अमल की तैयारी कर रहा है।

कहां-क्या होगा
यहां अतिक्रमण हटना जरूरी
तलैया से मोती मस्जिद, चार बत्ती चौराहे से इतवारा और गिन्नौरी को जोड़ने वाली सड़क से अतिक्रमण हटाने की जरूरत है। पीर गेट से रॉयल मार्केट तक सड़क के दोनों तरफ अस्थाई हाथ ठेले यातायात में बाधक हैं। लिहाजा ये अतिक्रमण हटाने की जरूरत है। कई जगह सेंट्रल वर्ज के दोनों तरफ चार पहिया वाहनों की पार्किंग होने से सड़क संकरी होने की समस्या है। जिंसी चौराहे से जहांगीराबाद को जोड़ने वाली सड़क पर अतिक्रमण के कारण दिन भर यातायात बाधित रहता है। हालांकि इन दिनों अतिक्रमण विरोधी मुहिम चल रही है।

खबरें और भी हैं...