विधिक साक्षरता शिविर संपन्न
सुधारी जाए जल प्रदाय व्यवस्था
बच्चे देश की बुनियाद हैं। अध्यापकों को चाहिए कि वे उनके शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता, चरित्र निर्माण एवं देश के कानून के प्रति समान अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति सजग करें। यह बात श्यामला हिल्स में मप्र अनुसूचित जाति विकास एवं कल्याण समिति द्वारा भोपाल राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर जागरूकता शिविर में मंजू शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि भोपाल राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे कानूनी जागरुकता शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के संविधान, कानून और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना है।
सिटी प्लस रिपोर्टर. भोपाल| करोंद से लगी कुछ कॉलोनियों में लोगों को पर्याप्त नर्मदा जल नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि कम दबाव से पानी आ रहा है और बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है जबकि व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है।