पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेकरी से तालाब व शहर निहारेंगे लोग

टेकरी से तालाब व शहर निहारेंगे लोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर नाके पर गुलाब की खुशबू महकेगी। टेकरी पर बड़े ताल को निहारने पर्यटक आएंगे। अभी तक केवल खरीदी करने के लिए आने वाले लोग संतनगर में घूमने-फिरने भी आएंगे। राजधानी और उपनगर के बीच की दूरी बहुत हद तक मिट रही है। स्मार्ट शहर का स्मार्ट रहवासी इलाका होगा हिरदाराम नगर जोन। यह कहना है समाजसेवी साबू रीझवानी का।

बदल रहा है संत हिरदाराम नगर जोन। बीते एक दशक में कारोबार करने का अंदाज बदला, मेनरोड की सूरत बदली है। दुकानें बहुमंजिला हुई हैं। नई बसाहट व्यवस्थित और भव्य आशियाने वाली है। गांधीनगर मार्ग पर बीडीए के प्रोजेक्ट आने वाले समय में एक नया उपनगर बनाने वाले होंगे। चाहे गांधीनगर मार्ग हो या सीहोर मार्ग कई आवासीय प्रोजेक्ट और केन्द्रीय संस्थान आकार ले रहे हैं।

ताल देखेंगे लोग

बाबा जलालउद्दीन की दरगाह के आसपास मध्यप्रदेश पर्यटन स्थल बनाने जा रहा है, जिसका भूमिपूजन हो चुका है। काम लेटलतीफी नहीं हुई तो आने वाले कुछ ही दिनों में टेकरी भोपाल के पर्यटन स्थलों में से एक होगी। यहां से बैठकर पर्यटक भोपाल के बड़े ताल की लहरों से संवाद कर सकेंगे। मनुआभान की टेकरी, संतनगर का विहंगम दृश्य और उतार-चढ़ाव वाले भोपाल शहर को देख सकेंगे।

गुलाब की खुशबू

सीहोर नाके पर गुलाब उद्यान आकार ले रहा है। यहां रंग-बिरंगे गुलाबों के साथ उनकी महक नाके को महकाएगी। यहां महापुरुषों की प्रतिमाएं भी लगाई जानी है।

साबू रीझवानी

मेरे सपनों का संत हिरदाराम नगर
खबरें और भी हैं...