पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साइंस ओलम्पियाड में प्रथम आए आयुष बैरागी

साइंस ओलम्पियाड में प्रथम आए आयुष बैरागी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुनिया में वे भाग्यशाली लोग हैं जिनके बच्चों की सफलता के कारण उनके माता-पिता को जाना जाता है। उनमें से एक कोलार के ओनेक्स पैलेस कॉलोनी में रहने वाले आयुष बैरागी के माता-पिता हैं, जिनको लोग आयुष की कामयाबी के कारण जानते हैं। जी हां सीनियर साइंस ओलम्पियाड 2015-16 में आयुष ने प्रथम लेबल परीक्षा में भोपाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्टेट लेबल पर आयुष ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके अपना नाम रोशन किया है। 15 साल के आयुष ने बताया कि बचपन से विज्ञान विषय में रुचि रही है। विज्ञान से संबंधित सभी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। कक्षा आठवीं में नेशनल साइंस ओलम्पियाड में में स्वर्ण पदक आयुष ने प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कारण कई प्रमाण-पत्र अर्जित किए हैं। आयुष ने बताया कि उनको विज्ञान से संबंधित किताबें पढ़ना पसंद हैं।

खबरें और भी हैं...