पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए लुक में दिखेगा ड्राइव इन प्लेटफाॅर्म

नए लुक में दिखेगा ड्राइव इन प्लेटफाॅर्म

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश का पहला ड्राइव इन प्लेटफाॅर्म लोगों को जल्द ही नए लुक में नजर आएगा। अल्पना तिराहे से रेलवे स्टेशन तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद रेलवे प्रशासन ने यहां तेजी से विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। ड्राइव इन प्लेटफाॅर्म पर इन दिनों शेड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। करीब छह माह में ये प्लेटफाॅर्म नए स्वरूप में सर्वसुविधायुक्त बनकर तैयार हो जाएगा। इस काम पर करीब तीन करोड़ रुपए खर्च होंगे। यहां व्यवस्थित पार्किंग, पुलिस चौकी, प्री-पेड बूथ की भी सुविधा होगी। वहीं यहां बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। इसका निर्माण करीब पांच करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है।

अतिक्रमण था बाधा

जानकारी के अनुसार छह नंबर प्लेटफाॅर्म प्रदेश का पहला ड्राइव इन प्लेटफाॅर्म है। इस योजना पर अतिक्रमण के चलते पूरी तरह से अमल नहीं हो पा रहा था। ननि की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद अब यहां विकास कार्यों का रास्ता साफ होते ही विकास कार्यों ने भी तेजी पकड़ ली है। प्लेटफाॅर्म पर शेड बनाने का काम चल रहा है। यहां पाथ वे के निर्माण के साथ-साथ पार्किंग भी बनाई जाएगी। इसके अलावा नए एंट्री गेट भी बनाए जाएंगे।

ड्राइव इन प्लेटफाॅर्म का विकास लंबे समय से चल रहा है। इसका काम तेज गति से होना चाहिए। अतिक्रमण हटने के बाद अब बेहतर आवागमन की सुविधा लोगों को मिल गई है। वरन प्लेटफार्म से बाहर निकलने में ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। -अनिल तिवारी, यात्री आरओ

ड्राइव इन प्लेटफाॅर्म का विकास अतिक्रमण के कारण बाधित हो रहा था। अब जल्द ही यहां का स्वरूप बदल जाएगा। निर्माण कार्यों में भी तेजी आएगी। -आईए सिद्दीकी, पीआरओ, भोपाल रेल मंडल

आरपीएफ थाने से प्लेटफाॅर्म नंबर छह को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज का निर्माण भी अंतिम चरण में है। करीब 110 मीटर लंबे और 5 मीटर चौड़े उक्त ब्रिज का निर्माण पांच करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। इसके शुरू होने से यात्रियों की आवाजाही सुविधाजनक हो जाएगी। पुराने ओवरब्रिज से रोजाना करीब बीस हजार यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन वर्तमान में बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए नए एफओबी की जरूरत यहां महसूस की जा रही थी। इसके बनने से दूसरा लाभ ये होगा कि यात्रियों को प्लेटफाॅर्म से बाहर जाने के लिए ज्यादा पैदल नहीं चलना पड़ेगा।

फुटओवर ब्रिज का निर्माण भी अंतिम चरण में
ड्राइव इन प्लेटफार्म पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसे जल्द नया लुक मिलेगा।

खबरें और भी हैं...