पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों ने बनाई सोलर कार और पानी से बिजली बनाने के माॅडल

बच्चों ने बनाई सोलर कार और पानी से बिजली बनाने के माॅडल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना डीजल और पेट्रोल से भी कार चल सकती है और मोबाइल की बैटरी भी चार्ज हो सकती है। जल से प्रकाश उत्पन्न हो सकता है। कुछ इसी तरह के मॉडल जन शक्ति युवा कल्याण महिला एवं बाल विकास समिति के तत्वावधान में रेतघाट स्थित पब्लिक रॉयल उच्चतर माध्यमिक स्कूल में प्रकाश एवं प्रकाश प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में देखने को मिले। इसमें 250 से अधिक बच्चे शामिल हुए।

इन्होंने ये बनाए मॉडल

कक्षा आठवीं के छात्र रजीब रहमानी ने सौर प्रकाश चलने वाली कार का मॉडल बनाते हुए दर्शाया कि ये बिना डीजल और पेट्रोल के भी चल सकती है साथ ही इससे आप अपना मोबाइल भी चार्ज कर सकते हैं। कक्षा 9 के मोनू मीना और ऋषी रैकवार ने मॉडल के माध्यम से एक्स-रे से लेकर लेजरों की प्रौद्योगिकी के बारे में समझा। कक्षा 4 के छात्र विनायक बाथम ने भवनों में किए जाने वाला आकर्षक प्रकाश विन्यास को मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया। कक्षा 9 वीं की छात्रा असमा मंसूरी ने प्रवाहित जल से प्रकाश उत्पन्न करने की तकनीक पर आधारित मॉडल बनाया। कक्षा 4 के रचित राठौर ने तारों, गृहों की आरंभिक समझ के प्रयास को मॉडल का रूप दिया। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बच्चों को बताए महत्व
संस्था के अध्यक्ष महेश नेमा ने बच्चों को प्रकाश व प्रकाश प्रौद्योगिकी के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रकाश भविष्य की मुख्य प्रौद्योगिकी का मुख्य आधार साबित हो रहा है। इसलिए ये आवश्यक है कि प्रतिभावान युवा इस क्षेत्र में कॉरियर बनाने के लिए आकर्षित हों और अपना मुकाम हासिल करें।

प्रकाश एवं प्रकाश प्रौद्योगिकी विषय पर बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
खबरें और भी हैं...