खुलकर बोलने को कोई तैयार नहीं
एमआईसी सदस्य- परिवहन एवं यातायात
केवल मिश्रा, पार्षद वार्ड 56
इनके पास शहर का सबसे महत्वपूर्ण काम है। लेकिन लोक परिवहन के नाम पर चल रही बसें एक के बाद एक बंद होती जा रही हैं। इनको वापिस सड़क पर दौड़ाने के लिए इन्होंने प्रयास शुरू कर दिए हैं। दावा तो आईएसबीटी बस स्टैंड पर फुटओवर ब्रिज, शौचालय आदि बनाने के थे, लेकिन अब तक पूरे नहीं हुए। यहां तक कि निगम सीमा में जुड़ने वाले नए इलाकों के रूट पर अब तक परिवहन की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इनके वार्ड में सबसे बड़ा काम बरखेड़ा पठानी के बीच से जाने वाली सड़क बीते एक साल से खराब है। इसके गड्ढे तक नहीं भरे हैं। इस साल निगम ने साकेत नगर इलाके से वसूला संपत्तिकर पार्षद को नहीं दिया। इस वजह से छोटे काम भी अटक गए।
फाइल फोटो
पेज 1 का शेष