पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुनबी समाज का परिचय सम्मेलन 20 मार्च को

कुनबी समाज का परिचय सम्मेलन 20 मार्च को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेल भास्कर. भोपाल|अखिल भारतीय क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज का अंतर्राष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 20 मार्च को बरखेड़ा स्थित रामलीला मैदान में होगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस सम्मेलन के लिए युवक युवतियों के परिचय के साथ पत्रिका प्रकाशित की जा रही है। दूसरे देशों में रहने समाज के युवक युवतियों ने इसमें प्रकाशन के लिए अपने रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं।

समाज के अध्यक्ष विष्णु राने ने बताया कि पूरे देश से करीब 8 हजार से ज्यादा पंजीयन हो चुके हैं। मंच से परिचय देने के लिए व समाज के करीब 10 हजार लोग भोपाल पहुंच रहे हैं। इस मौके पर बेटी बचाओ व भु्रण हत्या पर रोक को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया गया है। साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें इलाज परामर्श के साथ दवाओं का भी वितरण किया जाएगा। विष्णु राने के अनुसार युवक युवतियों के पंजीयन कार्यक्रम के दिन तक भी चलते रहेंगे। लोग किसी कारण से अगर पंजीयन नहीं करा पाते हैं तो उनके लिए यह व्यवस्था है।

खबरें और भी हैं...