14 फरवरी को अंबेडकर पार्क में मनेगा स्थापना दिवस
एलोपैथी से लाभ न मिलने के कारण परेशान हो रहे मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए वर्ष 1990 में धर्मार्थ होम्योपैथिक नि:शुल्क चिकित्सालय शुरू किया गया। यह चिकित्सालय भेल के उन कर्मचारियों ने शुरू किया जो समाज सेवा के लिए होम्योपैथी की शिक्षा पूरी कर चुके थे। धर्मार्थ होम्योपैथिक नि:शुल्क चिकित्सालय खोलने के बाद इससे लगातार लोगों को लाभ होता रहा और एक डाॅक्टर से कई डाॅक्टर जुड़ते चले गए।
नि:शुल्क और नि:स्वार्थ सेवा कर रहे इस संस्था के अध्यक्ष डाॅ. डीएस चंदेल के अनुसार 14 फरवरी को स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में अंबेडकर पार्क बरखेड़ा में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूरे प्रदेश के प्रसिद्ध होम्योपैथिक डाक्टर भाग लेंगे।
संस्था लगातार समाज सेवा में बढ़ती गई
डा. चंदेल के अनुसार संस्था की स्थापना वर्ष 1990 में हुई थी। उस दौरान उस दौरान कर्मचारियों का एक ही मिशन था कि जो लोग एलोपैथी से इलाज कराते-कराते निराश हो चुके या महंगा इलाज नहीं करा पा रहे हैं, उनकी सेवा इलाज के माध्यम से करना। कर्मचारियों की सेवा देखकर भेल प्रबंधन नि:शुल्क ही अपना भवन चिकित्सालय को दे दिया। यहां पर 2 से 3 घंटे मरीजों को परामर्श एवं दवा नि:शुल्क दी जा रही है।
चिकित्सालय द्वारा किए जा रहे जटिल रोगों के इलाज
जटिल रोगों का इलाज, स्त्री रोग, बाल रोग, मानसिक रोग, चर्म रोग, हड्डी से संबंधित रोग, शुगर, ब्लड प्रेशर, मोटापा, तनाव, डिप्रेशन, थाइराइड आदि का भी इलाज किया जाता है।
संस्था के कार्य और सहयोग सम्मान
-विभिन्न स्थानों पर 17 धर्मार्थ चिकित्सालय की स्थापना व संचालन, 10 अप्रैल को होम्योपैथी के जनक हैनिमन की जयंती मनाई जाती है, संस्था की समाज सेवा को देखकर कई लोगों ने सम्मान कर सहयोग प्रदान किया। भेल द्वारा गोद लिए गांवों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, सरकार के पोलियो मुक्त अभियान के तहत शिविर का आयोजन, संस्था के अध्यक्ष डॉ. डीएस चंदेल को केंद्रीय कर्मचारी वेलफेयर कोआॅर्डिनेशन कमेटी द्वारा अधिकृत चिकित्सक मनोनीत, प्रत्येक माह की 10 तारीख को चिकित्सकों द्वारा मेडिकल पर चिंतन, संस्था द्वारा भविष्य में नशा मुक्ति अभियान चलाने की प्लानिंग शामिल है।
सरोकार
धर्मार्थ होम्योपैथिक नि:शुल्क चिकित्सालय
संस्था के अध्यक्ष डाॅ. डीएस चंदेल चिकित्सालय में इलाज करते हुए।
संस्था