पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारी वाहनों ने तोड़ दिया फाइन एवेन्यू के चैंबर

भारी वाहनों ने तोड़ दिया फाइन एवेन्यू के चैंबर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार भास्कर. भोपाल| फाइन एवेन्यू मार्केट में भारी वाहनों की आवाजाही नागरिकों की परेशानी का सबब बनी हुई है। भारी वाहनों ने सर्विस रोड पर बने सीवेज चैंबर तोड़ दिए हैं। इसके चलते टूट चैंबरों में लोग आए दिन गिर रहे हैं। रात के अंधेरे में यह चैंबर दिखाई नहीं देते हैं। इस वजह से कई बार इन सीवेज चैंबरों में वाहन सीधे जाकर गिर जाते हैं। स्थानीय व्यापारियों ने इस मामले को लेकर कई बार नगर निगम के उपायुक्त कार्यालय में जाकर शिकायत की है, पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे व्यापारियों में निगम प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों के प्रति रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सबसे पहले तो मार्केट में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगे और निगम प्रशासन को तुरंत टूटे सीवेज चैंबरों दुरुस्त करवाए।

खबरें और भी हैं...