संस्था कर रही मराठी भाषियों को एकजुट करने का काम
कोलार क्षेत्र में सामाजिक सरोकार से जुड़े काम करने वाली संस्थाओं की कमी नहीं है। ऐसी ही एक संस्था है महाराष्ट्र मंडल कोलार, जिसका गठन 2009 में हुआ। संस्था का मूल उद्देश्य मराठी भाषियों को एकजुट करना। जिसमें जाति और रूढ़ीवादिता का कोई बंधन नहीं है। मराठी भाषियों को एक इतिहास और उसके साहित्य और कला से लोगों को अवगत कराना उद्देश्य में शामिल है। संस्था द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रति वर्ष आठ कार्यक्रम किए जाते हैं, जिन्हें अब 12 कार्यक्रमों में परिवर्तित किया गया है। जिसमें वर्ष में महाराष्ट्र समाज के महापुरुषों की जयंती पर विशेष कार्यक्रम रखे जाएंगे। प्रतिवर्ष गणेश उत्सव का कार्यक्रम 10 दिन का पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसमें धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम महाराष्ट्री में प्रस्तुत किए जाते हैं। गणेश उत्सव में एक दिन राष्ट्र भाषा को समर्पित रहता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है। समाज के होनहार बच्चों को उनको भी प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष से संस्था द्वारा निर्धारित किए गए हैं। संस्था द्वारा इस वर्ष से वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा शिविर और नव युवाओं के लिए वर-वधु सम्मेलन का भी आयोजन प्रस्तावित है। संस्था समाज के कमजोर वर्ग के लिए समर्पित है।
संस्था की भविष्य की योजना
भविष्य में महाराष्ट्री भाषी कमजोर तबके के लिए जो आर्थिक रूप से सक्षम ना हो नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था की योजना भी भविष्य के कार्यक्रमों में शामिल है। संस्था द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों में हल्दी कुमकुम, गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ प्रति चतुर्थी को किया जाता है। वर्ष में एक बार इस अवसर पर सहस्त्रावर्तन के साथ भंडारा होता है।
आमसभा में लेखा-जोखा
महाराष्ट्र मंडल कोलार की वार्षिक आमसभा रविवार सात फरवरी को दानिशकुंज में आयोजित की गई। इसमें संस्था की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया गया। वार्षिक आमसभा के बाद चुनाव अधिकारी दत्तात्रेय जुगादे ने संस्था के विधिवत चुनाव संपन्न कराए। इसमें निम्नलिखित पदाधिकारी निर्विरोध घोषित किए गए।
यह बने पदाधिकारी
संस्था के अध्यक्ष पर पर अमृत हलवे, उपाध्यक्ष मनोहर भावे, सचिव शशिकांत लिमये,कोषाध्यक्ष अशोक काकिर्डे, सह सचिव सुभाष सप्रे, सांस्कृतिक सचिव वसंत देशपांडे, प्रचार प्रसार सचिव हरिश्चंद्र शिंदे।
सरोकार
महाराष्ट्र मंडल कोलार
संस्था के चुनाव होने के बाद चुने गए नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संस्था के चुनाव सात फरवरी को संपन्न हुए हैं।
संस्था