एलईडी से रोशन होंगी सड़कें, बदली जाएंगी स्ट्रीट लाइट
सिटी प्लस रिपोर्टर. भोपाल| नगर निगम के काॅल सेंटर पर बंद स्ट्रीट लाइटों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए निगम प्रशासन एलईडी लाइटें लगवाने का काम शुरू करेगा। इसके तहत खराब स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर एलईडी लाइटें लगवाई जाएंगी। इसके अलावा अंदरूनी इलाकों के चौराहों और तिराहों पर हाईमास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इस काम के लिए करीब दस लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। एलईडी लाइटें लगाने का काम शिकायतों के आधार पर निर्धारित होगा और चरणबद्ध रूप से ये काम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार निगम प्रशासन द्वारा मेन रोड, मेन मार्केट व सार्वजनिक स्थलों पर हाईमास्ट लाइटें लगवाई गई हैं। अब घनी आबादी के बीच चौराहे और तिराहे भी इन लाइटों की रोशनी से जगमग होंगे। निगम के अफसरों का कहना है कि काल सेंटर पर सबसे अिधक शिकायतें पानी, गंदगी और स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की रहती हैं। हालांकि इन पर प्रमुखता से अमल होता है, लेकिन खराब स्ट्रीट लाइटों की िशकायतें पेंडिंग रह जाती हैं। इसे देखते हुए अब जल्द लाइटें बदली जाएंगी।