पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर निगम,सीपीए करे पौधे वितरित

नगर निगम,सीपीए करे पौधे वितरित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यावरण के प्रति अब लोग काफी जागरूक हुए हैं। जगह-जगह पौधे व उनकी सुरक्षा का जिम्मेदारी भी लोग समझ रहे हैं। शासन, प्रशासन को इस दिशा में योजना बनाकर आम लोगों की भागीदारी तय करना चाहिए। सीपीए और नगर निगम को समय-समय पर क्षेत्रवार पौधे वितरण केन्द्र बनाकर लोगों को नि:शुल्क पौधे वितरित करना चाहिए। ये कहना है समाजसेवी अर्पणा शुक्ला का।

पुराना शहर घनी आबादी वाला इलाका है, लेकिन कई ऐसे भी स्थान हैं जहां हरियाली विकसित की जा सकती है। ऐसे स्थलों का चयन कर वहां हरियाली विकसित करने उसे जीवित रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आम लोगों की भागीदारी भी तय की जाए ताकि घनी आबादी के बीच भी लोगों को बेहतर पर्यावरण बने। मुख्य सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों के आसपास हरियाली विकसित की जा सकती है। सड़कों के किनारे छायादार पौधे लगाए जाएं। इससे सुंदरता भी बढ़ेगी। पर्यावरण के प्रति लोगों की जागरुकता को देखते हुए नगर निगम, सीपीए व अन्य सरकारी एजेंसियों को नि:शुल्क पौधा वितरित केन्द्र बनाकर पौधे वितरित करना चाहिए। ऐसा करने से पर्यावरण और बेहतर होगा।

पॉलीथिन पर लगे प्रतिबंध

पॉलीथिन के उपयोग पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए। ये पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है। नगर निगम द्वारा लगातार इसके खिलाफ मुहिम चलाई जाती है, लेकिन बाजारों व अन्य स्थानों पर अमानक पॉलीथिन का उपयोग शुरू हो जाता है। इसके लिए अभियान चलाने की जरूरत है।

अर्पणा शुक्ला

मेरे सपनों का शहर
खबरें और भी हैं...