पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कर कमा रहे पुण्य लाभ

जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कर कमा रहे पुण्य लाभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूफी संतों के पवित्र सिद्धांतों को लेकर ढाई साल पूर्व गठित की गई संस्था सूफी अख्तर शैरी वेलफेयर सोसायटी का एक मात्र लक्ष्य जरूरतमंदों को रोजाना शाम का भोजन मुहैया कराना है। संस्था द्वारा नादरा बस स्टैंड के सामने रोजाना रात आठ बजे नि:शुल्क भोजन के पैकेट मुहैया कराए जाते हैं। हाल ही में संस्था ने यह पुण्य का काम करते हुए एक हजार दिन पूरे किए। इन दिनों में संस्था करीब साढ़े तीन लाख भोजन के पैकेज वितरित कर चुकी है। जल्द ही ये काम नए व पुराने शहर के अन्य सेंटरों पर भी होगा। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सोसायटी के अध्यक्ष मकबूल अहमद मंसूरी ने बताया कि गरीब, बेसहारा लोगों को भोजन वितरित करने का सिलसिला करीब ढाई वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। पिछले सप्ताह ये काम करते हुए एक हजार दिन पूरे हुए। जल्द ही इस सेवा का विस्तार करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नए सेंटर शुरू किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों की जरूरत पूरी हो सके। वे कहते हैं कि समाजसेवा का सबसे बड़ा काम जरूरतमंद को भोजन उपलब्ध कराना है और इस काम को करने से मन को बेहद शांति मिलती है। रोजाना लोग भोजन के लिए जब कतार लगाकर खड़े होते हैं तो मन को जो शांति मिलती है वो अन्य किसी काम के करने से नहीं मिलती।

मिल रहा सहयोग

श्री मंसूरी का कहना है कि इस काम में उनके सभी छोटे-बड़े मित्रों का भी सहयोग मिलता है। समय -समय पर संस्था द्वारा बड़े सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाते हैं। जिसमें शासन, प्रशासन के आला अधिकारी, गणमान्य लोग शामिल होते हैं।

लगाएंगे रक्तदान शिविर

संस्था जल्द ही समाजसेवा के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ाने जा रही है। इस दिशा में सर्वप्रथम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में एकत्र होने वाले रक्त को हमीदिया अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा कराया जाएगा ताकि जरूरतमंदों के काम आ सके और किसी का जीवन बचाया जा सके। इसे लेकर संस्था रूपरेखा तैयार कर रही है। इस काम में संस्था समाजसेवियों की भी मदद लेगी।

जरूरतमंदों की मदद

संस्था सर्दी के दिनों में जरूरतमंदों को कंबल, गरम कपड़े व अन्य जरूरी सामान भी मुहैया कराती है। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने, साफ-सफाई, शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने की मुहिम भी चलाई जाएगी।

सरोकार
सूफी अख्तर शैरी वेलफेयर सोसायटी

नादरा बस स्टैंड पर रोजाना रात आठ बजे जरूरतमंदों को भोजन वितिरत किया जाता है।

संस्था
खबरें और भी हैं...