जीव सेवा संस्थान की छात्राएं पुरस्कृत
तत्काल खाना बनाने वाली ताई की सर्विस देने वाला बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किया
कामयाबी
जीव सेवा संस्थान, फैकल्टी आॅफ मैनेजमेंट की पांच छात्राओं का चयन कार्पेडियम 2016 में हुआ है।
नीलम दुलानी, शानू यादव, पूजा मेहरचंदानी, श्रुति शर्मा एवं मीमान्सा खरे कार्पेडियम 2016 में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। एक माह से चल रही चयन प्रक्रिया में 90 में में से यह पांच छात्राएं चुनी गई हैं।
चयन प्रक्रिया में आईआईएम कोलकाता से आए ट्रेनर ने 90 प्रतिभागियों को भी प्रतियोगिताओं के माध्यम से कसौटी पर कसा।
जीव सेवा संस्थान की इन छात्राओं ने बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता में भाग लिया। बिजनेस आइडिया को प्रस्तुत करने से पहले 60 गतिविधियां पूरी करनी थी। इसका उद्देश्य छात्राओं को समाज से जोड़ना था। चयनित छात्राओं ने बैरागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में बालश्रम विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किए एवं झुग्गी झोपड़ी वाले क्षेत्रों पर चैरेटी के कार्यक्रम किए और समाज को स्वच्छता का संदेश पहुंचाया।
50 हजार का पुरस्कार
आखिरी चरण में आईआईएम कोलकाता में जहां देश भर से 38 अन्य मैनेजमेंट संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने बिजनेस आइडिया प्रस्तुत करने के लिए क्वालीफाई किया था, उसमें से 15 बिजनेस आइडिया ही दूसरे चरण में क्वालीफाई कर सके। इसमें जीव सेवा संस्थान की छात्राओं ने ’ताई मेरी माई डाॅट काॅम’ के नाम से तत्काल खाना बनाने वाली ताई की सर्विस देने वाला बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार व नकद 50,000 रूपए की राशि दी गई।
कॉलेज की प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व शिक्षकों के साथ उपस्थित छात्राएं।
हर साल आयोजन
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम, कोलकाता) कार्पेडियम के नाम से हर साल मैनेजमेंट फेस्ट आयोजित करता है, जो कि समूचे भारत के सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, दिल्ली विश्वविद्यालय, कोलकाता विश्वविद्यालय एवं अन्य बिजनेस स्कूल के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने एवं प्रदर्शन का मौका देता है। मैनेजमेंट फेस्ट में म्यूजिक, डांस, क्विज, एडवेंचरस स्पोर्ट्स, थियेटर एवं साहित्य गतिविधियों सहित 60 से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं। थीम सेलीब्रेटिंग कोलकाता रखी गई थी।