ढाई करोड़ खर्च, काम अधूरे
नरेश तोलानी, संतनगर | भोपाल
16 फरवरी 2016 को एक साल हो गया आलोक शहर सरकार को शपथ लिए। संत नगर जोन एक के पांच वार्डों में पार्षदों ने क्या किया, कितनी खुश या नाराज है जनता। पार्षदों के विकास दावों और काम न करवाने की टीस को सामने रख रहे हैं पार्षदों के एक साल का रिपोर्ट कार्ड कोा देखें तो नगर निगम ने जोन एक में एक साल में मुख्यालय और पार्षद निधि से ढाई करोड़ के विकास कार्य किए हैं, कुछ मुकम्मल हो गए हैं, कुछ चल रहे हैं तो कुछ अभी शुरू होने वाले हैं जिनका भूमिपूजन हो गया है। जोन के हर वार्ड को मुख्यालय ने 10-10 लाख दिए हैं। जबकि अब तक आदर्श सड़क का निर्माण शुरू भी नहीं हो सका है।
पार्षद का दावा
35 लाख के काम हुए । सड़क निर्माण, रोड क्रास, पानी की व्यवस्था की हैं। जमुनिया छीर के स्कूल भवन पर पांच लाख, भौंरी में मंगल भवन पर 20 लाख खर्च किए गए हैं।
पार्षद का दावा
45 लाख के काम हुए हैं, सड़कों का निर्माण किया गया। कुछ इलाके को पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। एयरपोर्ट पर भव्य पार्क आकार ले रहा है। गांधीनगर फायर सब स्टेशन मिल गया है।
पार्षद का दावा
42 लाख के काम हुए हैं। अब्बास नगर में 12 लाख का स्कूल भवन, गोंदरमऊ-पीपलनेर में नर्मदा जल पाइप लाइन। 20 लाख का सुलभ शौचालय, 16 लाख से सड़कें। तीन लाख की लागत से सांस्कृतिक मंच का निर्माण।
वार्ड तीन - 60 लाख के काम हुए
जोन एक में वार्ड तीन से कांग्रेस के इकलौते पार्षद हैं अशोक मारण। यह वह वार्ड है जिसमें पहली बार नगर निगम सीमा में बहुत बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा है। जिनमें निगम को पूरी तरह बुनियादी सुविधाएं मुहैया करानी हैं। पानी, बिजली, सड़क और गंदगी चारों मोर्चा पर निगम को काम करना है।
वार्ड दो -जोन के सबसे ताकतवर पार्षद हैं
वार्ड दो के कृष्ण मोहन सोनी, जो जोन से एक मात्र एमआईसी सदस्य हैं। वार्ड में निजी काॅलोनियों की स्थानांतरण की समस्या है। सड़क के हिसाब से वार्ड की स्थिति संतोषजनक है। बीते कार्यकाल में इस वार्ड में चिल्ड्रन बस स्टैंड बनाए गए थे। वार्ड में कई इलाकों को सड़कों के निर्माण की जरूरत है।
वार्ड एक - 42 लाख के काम हुए
जोन एक महात्मा गांधी वार्ड में े बीजेपी की पार्षद राजकुमारी मीणा हैं। पहले सिंध से आए लोगों और बाद में भोपाल से हटाए गए अतिक्रमणकारियों का विस्थापन किया गया। एक साल में वार्ड में फायर स्टेशन, सब्जी मंडी आकार ले रही हैं। सुलभ काॅम्पलेक्स का निर्माण हुआ है।
वार्ड पांच - 52 लाख के हुए काम
बीजेपी की पार्षद दीपा वासवानी हैं, जो जोन एक की अध्यक्ष भी हैं। इस वार्ड में संतनगर का वह इलाका है, जो निगम को संपत्ति कर के रूप में अच्छी राशि देता है। सड़कों का निर्माण होना है। वार्ड में गंदगी समस्या बनी हुई है।
पार्षद का दावा
एक साल में 52 लाख के काम हुए हैं, जिनमें 42 लाख राशि पार्षद निधि की है और 42 लाख पार्षद निधि के हैं। बहुत से कार्यों की फाइलें चल रही हैं। इस वित्तीय वर्ष में और भी बहुत से विकास कार्य हो जाएंगे।
पार्षद का दावा
37 लाख रुपए के काम हुए हैं, जिनमें 10 लाख मुख्यालय और 27 लाख रुपए पार्षद निधि के हैं। अभी तक 14 लाख रुपए के काम हुए हैं। बचे हुए 23 लाख के काम वित्तीय वर्ष में पूरे हो जाएंगे।
वार्ड चार - 14 लाख के हुए काम
वार्ड चार से बीजेपी की पार्षद भारती खटवानी हैं। इस वार्ड में उपनगर के ज्यादातर स्लम एरिया आते हैं, जहां मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। यहां की बसाहट में विकास चुनौती से भरा है। रहवासियों के नजरिये से पार्षद का एक साल का कार्यकाल चुनाव के समय किए वादों से जगी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। विकास के कुछ कार्य हुए वह रूटीन हैं।
पार्षद की टीस
संसाधनों की कमी होने से साफ-सफाई की समस्या पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। एक साल काम करने के लिए कम होता है।
पार्षद की टीस
लाख कोशिश के बाद भी नालियों से अतिक्रमण नहीं हट सका। वार्ड चार में स्लम एरिया होने से संपत्ति कर से मिलने वाली राशि कम होती है, वार्ड चार में विकास निधि कम होना भी समस्या है।
पार्षद की टीस
जिस तरह से वार्ड के विकास कार्यों को तेज गति से करना चाहता था, वह संभव नहीं हो सका। वार्ड में ग्रामीण क्षेत्र जुड़े हैं उनके विकास के लिए अधिक राशि की आवश्यकता है।
पार्षद की टीस
मेरी कोशिश रही है वार्ड को अलग हटकर देने की। बीते कार्यकाल में चिल्ड्रन बस स्टैंड बनाए थे। इस बार ओपन जिम वार्ड को देने की योजना है, अगले वित्तीय वर्ष में जिम मिल जाएगी।
पार्षद की टीस
अविकसित वार्ड है वार्ड एक। इसके विकास के लिए विशेष पैकेज की आवश्यकता है। जितना काम करवाना चाहता था, वह एक साल में नहीं करवा पाया हूं, लेकिन आने वाले समय वादे पूरे करूंगा।