अलकापुरी के पार्क में लगे एक्युप्रेशर टाइल्स
अलकापुरी के एक और पार्क में एक्युप्रेशर टाइल्स लग गए। इससे लोगों को इसी कॉलोनी के दूसरे सेक्टर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसके पहले ए सेक्टर के रहवासियों ने स्वयं ही पार्क को विकसित कर एक्युप्रेशर टाइल्स लगावाए हैं। यशोदा कैंपस के सामने वाले पार्क में 4 लाख रुपए की लागत से 600 एक्युप्रेशर टाइल्स लगाए गए हैं। सुबह और शाम को स्वास्थ्य लाभ के लिए लोग इन पर घूम सकते हैं। गायत्री मंदिर के समान ही तीन तरह के टाइल्स लगाए गए हैं। इन एक्युप्रेशर टाइल्स का लाभ आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग भी ले सकते हैं। यहां पर टाइल्स लगने से पहले अलकापुरी व साकेत नगर के लोगों को एमपी नगर स्थित गायत्री मंदिर जाना पड़ता था। वार्ड 67 के पार्षद गिरीश शर्मा के अनुसार भेल क्षेत्र में एक्युप्रेशर टाइल्स कई और पार्क में लगाने की तैयारी चल रही है। इसमें रजत नगर, लक्ष्मी नगर व कमला नगर के पार्क भी शामिल हैं।