पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात में पुलिस का सायरन बजे तो घबराएं नहीं

रात में पुलिस का सायरन बजे तो घबराएं नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपनगर में आधी रात को यदि पुलिस का सायरन बजे तो घबराए नहीं, क्योंकि इन दिनों कोलार पुलिस ने चोरों पर शिकंजा कसने के लिए रात्रि गश्त का तरीका बदल दिया है। उपनगर में रात 12 बजे से लेकर रात 3 बजे तक पुलिस के जवान अपनी अपनी बीट में गश्त करते हैं। इसके बाद यह सभी मिलकर पूरे कोलार का एक राउंड लगाते हैं। थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि चोरों पर शिकंजा कसने के लिए कुछ नए तरीके से गश्त की जा रही है। इसमें जिनकी नाइट ड्यूटी रहती है वह रात 3 बजे एक स्थान तय करके एकत्र होते हैं और पूरे कोलार का एक राउंड लगाते हैं। उपनगर में चोर, जुआरी और सटोरिए पुलिस की नजर में हैं। एक-एक करके सभी जगह दबिश दी जा रही है।

रात्रि गश्त में नगर सुरक्षा समिति के सदस्य कोलार पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। रोजाना समिति के दो सदस्य रात्रि गश्त में शामिल होते हैं। अपने नगर की सुरक्षा करना एक गर्व की बात है। रात्रि गश्त में महेश चंद्र भटनागर, कमल मालवीय, दिनेश डाबी, रंजीत सोनी, अमरीश नरवारिया, अजय गिरी, कुंजीलाल मालवीय शामिल हुए हैं।

खबरें और भी हैं...