किटी पार्टी के साथ मनाई बसंत पंचमी
कोलार के सर्वधर्म स्थित महिला मंडल के द्वारा किटी पार्टी छह तारीख को आयोजित की गई। इसके बाद सभी महिलाओं ने मिलकर बसंत पचंमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना क और इस अवसर को उत्साह के साथ मनाया।
सबने मिलकर निर्णय लिया कि इस बार पंचमी के दिन सामूहिक हवन व सरस्वती पूजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम इस उद्देश्य रखा जा रहा है कि आपसी मेल-जोल को बढ़ाया जा सके। अपनी संस्कृति को संरक्षित किया जा सके। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए यह कार्य बहुत जरूरी है। किटी में विजया सक्सेना, रोहिणी शर्मा, योजना तिवारी, मनोरमा तिवारी, संध्या अग्रवाल, अनिता जैन, सरिता जैन, भारती खरे, कमलेश बिसारिया, नीतू श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।