पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारह लाख से बनेगी लक्ष्मीगंज गल्ला मंडी की सड़क

बारह लाख से बनेगी लक्ष्मीगंज गल्ला मंडी की सड़क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा, महापौर ने किया भूमिपूजन, जल्द काम शुरू होने की उम्मीद
अच्छी खबर
लंबे समय से बदहाल लक्ष्मीगंज गल्ला मंडी की सड़क से अब जल्द ही आवागमन बेहतर हो जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 12 लाख रुपए खर्च होंगे। हालांकि उक्त सड़क निर्माण के लिए विधानसभा चुनाव के पूर्व भी भूमिपूजन किया गया था, लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के कारण काम शुरू नहीं हुआ और बाद में योजना बदल गई। उक्त सड़क पर बीडीए के एक बड़े प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चलने के कारण सड़क निर्माण का मामला पेंडिंग हो गया था।

लक्ष्मीगंज गल्ला मंडी की सड़क का जिंसी चौराहे से जहांगीराबाद और पुल बोगदा से भारत टॉकीज को जोड़ने वाली सड़क से सीधा जुड़ाव है। इन सड़कों पर जाम लगने की स्थिति में अक्सर दुपहिया वाहन चालक लक्ष्मीगंज रोड से आवागमन करते हैं। ऐसे में यहां यातायात का दबाव बढ़ जाता है, लेकिन सड़क खराब होने से लोगों की आवाजाही मुश्किल भरी रहती है। लंबे समय से रहवासी सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों महापौर आलोक शर्मा ने उक्त सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस सड़क के निर्माण में दस लाख रुपए महापौर निधि से और दो लाख रुपए पार्षद निधि से खर्च होंगे। जल्द ही ये सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।

क्षेत्रीय पार्षद शमीम बेगम ने बताया कि सड़क बनने आसपास रहने वाले लोगों के अलावा अंदरूनी इलाकों में आवाजाही करना आसान हो जाएगी और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके बनने से लोगों को बेहतर वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिल जाएगी।

खबरें और भी हैं...