पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यह नियम लागू होंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभावित लाभार्थी
मायबस : आज से छात्रों को किराए में 75%की छूट
ऐसे बनेगा महापौर पास
घाटे में चल रही लो-फ्लोर बसों को उबारने के लिए बसों में नगर निगम द्वारा पास सिस्टम लागू किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत छात्रों और दिव्यांगों को बसों में सफर के दौरान केवल 25 प्रतिशत किराया चुकाना होगा। बुजुर्गों, अधिमान्य पत्रकारों और सरकारी कर्मचारियों को भी 50 प्रतिशत की रियायत दी गई है। बुधवार से इसकी शुरुआत होगी। बीसीएलएल ने इसे महापौर पास नाम दिया है। यात्री को महापौर पास एक महीने के लिए जारी किया जाएगा। नवीनीकरण के लिए हर महीने निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। अभी सामान्य मासिक पास 800 रुपए में जारी किया जाता है। लेकिन अब यह श्रेणी के आधार पर तय दराें पर जारी किया जाएगा।

कर्मचारी 65,000

विकलांग 19,000

बुजुर्ग 97,000

स्टूडेंट 1.20 लाख

जीरो का टिकट मिलेगा, शहर में असीमित यात्रा कर सकेंगे
इसके लिए संबंधित श्रेणी के व्यक्ति को अपना परिचय पत्र और एक फोटो देना होगी। तय राशि जमा करना होगी। इसके आधार पर पास जारी कर दिया जाएगा। पास बनाने के लिए शहर में तीन पॉइंट आॅफ सेल (विक्रय केन्द्र) बनाए जा रहे हैं। आईएसबीटी, जवाहर चौक सिटी बस डिपो के अलावा तीसरा पाइंट ऑफ सेल चलित वाहन होगा। जो स्कूल-कॉलेज और कॉलोनियों में पहुंचकर पास बनाएगा। बीसीएलएल के सीईओ चंद्रमौली शुक्ला का कहना है कि तीनों केंद्रों पर राशि जमा करके पास बनवाए जा सकेंगे। पाइंट ऑफ सेल के अलावा शहर के 85 वार्ड दफ्तरों, 19 जोन दफ्तरों में हर महीने शिविर लगाकर भी पास बनाए जाएंगे।

बस में सफर के दौरान कंडक्टर को पास दिखाना होगा। इसके आधार पर यात्री को जीरो श्रेणी का टिकट जारी होगा। यह टिकट व्यक्ति को यात्रा करते समय संभालकर रखना होगा। बीच रास्ते में बीसीएलएल के अफसर टिकट की जांच करेंगे। महापौर पासधारक तय राशि में महीने भर तक असीमित यात्रा कर सकेंगे। बीसीएलएल प्रवक्ता संजय सोनी ने बताया कि महीने के अंत में जीराे पर जारी हुए टिकट की गणना से इस योजना के असर का आकलन किया जाएगा।





देखा जाएगा कि इस सुविधा के बाद यात्री संख्या कितनी बढ़ी और सरकार पर कितना भार आया।

इतनी मिलेगी रियायत
यह पास सिर्फ लो-फ्लोर बसों में मान्य होगा। जांच के समय बीसीएलएल के जांच दल को पास दिखाना अनिवार्य होगा।

सफर के दौरान जीरो टिकट जरूर लें, वर्ना आपको बिना टिकट माना जाएगा।

पास गुमने, चोरी होने पर नया पास 50 रुपए जमा कर बनाया जाएगा।

श्रेणी डिस्काउंट % राशि

स्टूडेंट्स 75 200

राज्य सरकारी के कर्मचारी 50 400

दिव्यांग (25% से विकलांगता से ऊपर) 75 200

सीनियर सिटीजन 50 400

शहरी घरेलू कामकाजी महिलाएं

( जिन्हें निगम ने परिचय पत्र दिया है) 50 400

अधिमान्य पत्रकार 50 400

सहूलियत
खबरें और भी हैं...