पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साढ़े तीन हजार लोगों को मिलेगा मकान का हक

साढ़े तीन हजार लोगों को मिलेगा मकान का हक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी में साढ़े तीन हजार लोगों को मकान का मालिकाना हक मिलेगा। इसके लिए सर्वे प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसको लेकर एक सप्ताह तक लोगों से दावे-आपत्ति मांगी गई हैं। आपत्तियों के समाधान के बाद सर्वे सूची का प्रकाशन होगा। इसके आधार पर लोगों को मकान का मालिकाना हक दिया जाएगा। इनमें सबसे ज्यादा गांधीनगर के रहवासी शामिल हैं।

दरअसल, एयरपोर्ट अथॉरिटी काे 96 एकड़ जमीन मिलने के बाद गांधी नगर की जमीन पर अथॉरिटी ने दावा छोड़ दिया है। प्रशासन ने यहां पर रहने वाले 3180 लोगों को मालिकाना हक देने के लिए सर्वे कराया। इसमें से 2400 लोग पात्र मिले हैं। इन लोगों को 450 वर्गफीट जगह दी जाएगी। सर्वे दल के अफसरों का कहना है कि रहवासियों के घर-घर जाकर उनके द्वारा 2012 या उससे पूर्व बनवाए गए परिचय पत्र सहित अन्य दस्तावेज की जांच के आधार पर 2400 लोगों का यहां पर रहना पाया गया।

एडीएम बीएस जामोद का कहना है कि टीटी नगर क्षेत्र में हुए सर्वे में 370 लोग पात्र मिले हैं। शहर भोपाल सर्कल में संख्या-0, बैरसिया-0, हुजूर में 5 लोग पात्र मिले हैं। गोविंदपुरा की जानकारी आना बाकी है। करीब साढ़े तीन हजार लोगों को मालिकाना हक मिलेगा।

कमर्शियल उपयोग करने वालों को नहीं मिलेगा पट्टा
सर्वे के दौरान जांच दल के सामने यह भी सामने आया है कि लोगों ने मकान में सामने की तरफ दुकानें बना ली हैं। इसमें रेस्टोरेंट, आटा चक्की, मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है। इन लोगों को भी पट्टा नहीं दिया जाएगा।

आलीशान भवन है तो नहीं मिलेगा मालिकाना हक
जांच दल ने पाया कि कई लोगों ने 2 हजार वर्गफीट से ज्यादा जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया है। कई लोगों ने अालीशान दो मंजिला मकान बनाया है। ऐसे लोगों को पट्टे नहीं दिए जाएंगे। यहां सिर्फ 450 वर्गफीट भूमि का ही पट्टा मिलेगा।

प्रशासन के अफसरों का कहना है कि प्रशासन की वेबसाइट www.bhopal.nic.in पर बुधवार को सूची अपलोड की जाएगी। इसमें पात्र लोगों को नाम अपलोड कर दिए जाएगे। एडीएम का कहना है कि जिन लोगों के नाम सूची में नहीं है। उन्हें आपत्ति संबंधित क्षेत्र के एसडीएम दफ्तर में प्रस्तुत करना होगी।

वेबसाइट पर आज देखें सूची
खबरें और भी हैं...