पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस से जुड़े 178 वार्डन, खोलेंगे ट्रैफिक जाम

पुलिस से जुड़े 178 वार्डन, खोलेंगे ट्रैफिक जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| राजधानी का ट्रैफिक कंट्रोल करने के मकसद से 178 ट्रैफिक वार्डन मंगलवार शाम पुलिस के साथ जुड़ गए हैं। इन्हें लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और चौराहों पर ट्रैफिक जाम से निपटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी डॉ. रमन सिंह सिकरवार ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर मंगलवार शाम छह बजे ट्रैफिक वार्डन को कैप पहनाकर इस योजना का शुभारंभ किया। एएसपी समीर यादव के मुताबिक शहर में वाहनों की तादाद तो तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इन्हें कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के संसाधन नहीं बढ़े। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस के पास स्वीकृत बल 811 है, लेकिन सिर्फ 322 ही पदस्थ हैं। ऐसे में सड़कों पर ट्रैफिक जाम के हालात बनते ही रहते हैं।







इस योजना के तहत शहर में ट्रैफिक वार्डन जोड़े जा रहे हैं। ये सभी पुलिस के निर्देशन में हफ्ते में दो दिन काम करेंगे। ट्रैफिक वार्डन एक स्वयंसेवक के रूप में पुलिस के साथ काम करेंगे। उन्हें न तो कोई भुगतान किया जाएगा और न ही उन्हें चालानी कार्रवाई के अधिकार होंगे।

ये होगी ट्रैफिक वार्डन की जिम्मेदारी:

- ट्रैफिक एजुकेशन और सड़क सुरक्षा का प्रचार-प्रसार

- ट्रैफिक नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करना

- जुलूस-जलसों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात नियंत्रित करना

- स्कूली बच्चों को ट्रैफिक पार्क में प्रशिक्षण देना

- सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करना

खबरें और भी हैं...