डायमंड इंस्टीट्यूट खोलना चाहते हैं डोलकिया
देश के प्रमुख डायमंड मर्चेंट और अपने कर्मचारियों को हर साल कार, फ्लैट और डायमंड ज्वेलरी गिफ्ट करने वाले सूरत निवासी शावजी डोलकिया मंगलवार को इंदौर में थे। सोमवार को भोपाल में मु़ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद वे इंदौर में डायमंड प्लांट और डायमंड इंस्टिट्यूट के लिए जमीन देखने यहां आए थे।
दरअसल डोलकिया का प्रारंभिक प्रस्ताव इंदौर में केवल डायमंड इंस्टिट्यूट खोलने का था, लेकिन सीएम ने उन्हें इंदौर में संभावनाओं की जानकारी देते हुए डायमंड प्लांट भी स्थापित करने का आग्रह किया है। डोलकिया ने आईआईएम राऊ के सामने प्रस्तावित जेम्स एंड ज्वेलरी (डायमंड पार्क) के साथ ही पीथमपुर सेज में भी जमीन देखी। भास्कर से चर्चा में उन्होंने कहा कि वे अपने प्रोजेक्ट इंदौर में लाने को लेकर गंभीर हैं, जल्द ही सभी संभावनाओं पर विचार कर मप्र शासन से चर्चा करेंगे। शाम को वे फ्लाइट से अहमदाबाद रवाना हो गए।
सूरत के डायमंड मर्चेंट ने की पेशकश