पत्नी की केबल वायर से गला घोंटकर हत्या
प्रेस की केबल से गला घोंटकर एक पेंटर ने मंगलवार तड़के प|ी की हत्या कर दी। वह प|ी पर शक करता था। शुरुआत में पुलिस को मामला खुदकुशी का लगा, लेकिन शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। शाहजहांनाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मदर इंडिया कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय मोहन भार्गव पेंटर का काम करता है। वह यहां प|ी सीमा, बेटी सिमरन (16) और बेटे आदित्य (10) साल के साथ रहता था। सीएसपी सुनील पाटीदार के मुताबिक शराब पीने के बाद मोहन अक्सर सीमा से विवाद करता था। सोमवार रात भी वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। खाना खाया फिर सभी सोने चले गए। सुबह करीब पांच बजे दोनों में फिर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने प्रेस की केबल से सीमा का गला घोंट दिया। इसके बाद वह घर से भाग निकला। लेकिन अपने पिता की करतूत सिमरन ने देख ली।
पिता के फरार होने के बाद सिमरन ने जब मां को जगाया तो वह नहीं उठी। परेशान होकर वह पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा जीतेंद्र के पास पहुंची। जीतेंद्र ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सीमा की मौत गला घोंटने से हुई है।
सीमा भार्गव