पुराने शहर का बाजार ठेला मुक्त
इतवारा में दिनभर चली अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, जब्त हुआ आठ ट्रक सामान
इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्टर | भोपाल
नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को पुराने शहर के बाजारों में अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई। लंबे समय बाद जुमेराती, आजाद मार्केट और चौक जैसे व्यस्त बाजार ठेलों से मुक्त नजर आए। दुकानदारों द्वारा नालियों के ऊपर बनाए गए शेड, चबूतरे और पार्टीशन भी उखाड़े गए। दुकान के बाहर रखे गए तख्त और काउंटर भी निगम अमले ने जब्त कर लिए। दो जेसीबी मशीन, गैस कटर और 100 श्रमिकों व अन्य संसाधनों के साथ पूरे दिन चली कार्रवाई में आठ ट्रक सामग्री जब्त कर ली गई।
ट्रांसपोर्ट नगर से हटाए कब्जे
निगम ने कोकटा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के डी सेक्टर व रायसेन रोड पर बंसल कॉलेज के समीप निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए दो दर्जन मकान हटा दिए। इधर, अवैध होर्डिंग के खिलाफ निगम ने अरेरा कॉलोनी, 10 नंबर, बिट्टन मार्केट व हबीबगंज से होर्डिंग, फ्रेम और स्ट्रक्चर हटाए।
हटाए कब्ज
निगम ने कोकटा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के डी सेक्टर व रायसेन रोड पर बंसल कॉलेज के समीप निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए दो दर्जन मकान हटा दिए। ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन पर 10 लोगों ने और बंसल कॉलेज के समीप निगम भूमि पर 14 लोगों ने मकान बना लिए थे। इधर, अवैध होर्डिंग के खिलाफ मुहिम के सातवें दिन निगम ने अरेरा कॉलोनी, 10 नंबर, बिट्टन मार्केट व हबीबगंज थाना क्षेत्र से होर्डिंग, फ्रेम और स्ट्रक्चर हटाए।
नगर निगम के अितक्रमण विरोधी अमले ने मंगलवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इतवारा इलाके मेें कार्रवाई की।