भास्कर के साकल्ले हिंदी विवि के ईसी सदस्य मनोनीत
भोपाल| अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के लिए दैनिक भास्कर समूह के पत्र डीबी स्टार के संपादक गणेश साकल्ले को बतौर सदस्य मनोनीत किया गया है। अन्य दो मनोनीत सदस्यों में हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक सुरेंद्र बिहारी गोस्वामी और एडवोकेट पुरुषेंद्र कौरव शामिल हैं। विवि के रजिस्ट्रार डॉ. संजय तिवारी ने इनके मनोनीत किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह नए सदस्य 10 फरवरी को विवि की कार्यपरिषद में शामिल होंगे। इन सदस्यों की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा नामित सदस्यों के रूप में की गई है।