पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन में कटौती कर कंपनी को चूना लगाने वाले को भेजा जेल

वेतन में कटौती कर कंपनी को चूना लगाने वाले को भेजा जेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिक्युरिटी एजेंसी के गार्डों के वेतन भुगतान में कटौती कर कंपनी को चूना लगाने वाले सुपरवाइजर को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। कंपनी ने गार्डों के भुगतान के लिए सुपरवाइजर को बैंक खातों के कुछ एटीएम कार्ड दे रखे थे। अनुमान है कि उसने पिछले एक साल में डेढ़ से दो लाख रुपए का गबन किया है।

गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक संतोष कुमार सिंह हैदराबाद की एक्सपर्ट इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी प्राइवेट लि. में मैनेजर हैं। बाग सेवनिया निवासी मुरारी यादव मध्यप्रदेश का सुपरवाइजर है। संतोष सिंह ने शिकायत की थी कि कंपनी ने बैंक खातों के कुछ एटीएम कार्ड मुरारी को दे रखे थे। ताकि आवश्यकता पड़ने पर गार्डों को वेतन भुगतान कर सके। मुरारी एटीएम से रकम निकालकर गार्डों को वेतन भुगतान करता था उसमें वह कुछ राशि काटकर अपने पास रखता था। पिछले एक साल में वह इस तरह से कंपनी को डेढ़ से दो लाख रुपए का चूना लगा चुका था। पुलिस ने जांच कर गार्डों के बयान दर्ज किए थे। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को मुरारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...