गैंगरेप मामले में चालान पेश
भोपाल|रातीबड़ स्थित एक फॉर्म हाउस पर दो बहनों के साथ दुष्कर्म के मामले में गैंग रेप, अपहरण सहित पाकसो एक्ट के तहत चालान पेश किया है। बुधवार को विशेष न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की अदालत में रातीबढ़ टीआई दीपा खरे ने चालान पेश किया। टीआई दीपा खरे ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी शमीम ने दोनों बहनों के साथ ज्यादती की थी। चालान में शमीम के खिलाफ गैंग रेप और इमरान के खिलाफ चालान पेश किया गया है।
शुरुआती जांच में सामने आया था कि एक आरोपी ने बड़ी बहन के साथ ज्यादती की, जबकि बाहर खड़े दूसरे आरोपी ने युवती की छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। लेकिन मामले दर्ज होने के बाद फरियादी से
क्या था मामला
दोनों बहनें परिवार समेत जहांगीराबाद इलाके में रहती हैं। इसी क्षेत्र में इमरान और शमीम भी रहते हैं। शमीम का जेसीबी मशीन किराए पर देने का कारोबार है, जबकि इमरान किराए से ऑटो चलवाता है। नए साल का जश्न मनाने का कहकर आरोपी दोनों बहनों को अपने साथ रातीबड़ स्थित एक रिश्तेदार के फॉर्म हाउस पर ले गए थे। यहां इमरान जबरन युवती को लेकर कमरे में चला गया और उसके साथ ज्यादती कर दी। इस दौरान उसकी नाबालिग बहन शमीम के साथ बाहर खड़ी थी। शमीम ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। बाद में दोनों बहनों ने प्रकरण दर्ज कराया था।