पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोपाल की महिला से भुज में करवा रहे थे वैश्यावृत्ति

भोपाल की महिला से भुज में करवा रहे थे वैश्यावृत्ति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|भोपाल के बिसनखेड़ी इलाके से अगवा की गई महिला से भुज में वैश्यावृत्ति करवाई जा रही थी। ये काम उसे नशे की दवा देकर करवाया जा रहा था। एक कुल्फी विक्रेता की मदद से गिरोह के चंगुल से छूटी महिला ने ये आपबीती भुज पुलिस को सुनाई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि करीब डेढ़ साल पहले उसका पति से विवाद हुआ था। वह भीम नगर में रहती थी। वह रात में ही तीन साल के बेटे को साथ लेकर बिसनखेड़ी स्थित मायके जाने लगी। रास्ते में उसके पास एक कार आकर रुकी। नशीली दवा सुंघाकर उसे अगवा कर लिया गया। होश आया तो वह उज्जैन के पास दौलतपुर गांव में थी।







अगवा करने वालों ने उसे भूखा रखा और मारपीट कर वैश्यावृत्ति के लिए मजबूर कर दिया। पांच फरवरी को वह किसी तरह गिरोह के चंगुल से छूट भागी।







कुछ दूरी पर मिले एक कुल्फी वाले को उसने आपबीती बताई। उसकी मदद से वह पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी है। इन दिनों महिला गर्भवती है।

खबरें और भी हैं...