मज्जिनेंद्र महोत्सव में आज शांतिधारा
भोपाल| 1100 क्वाटर्स स्थित जैन मंदिर में बुधवार को मज्जिनेंद्र महाअर्चन व महामस्तकाभिषेक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। दिगंबर जैन मंदिर समिति के संयोजक विनोद चौधरी ने बताया कि इस मौके पर आचार्यश्री विवेक सागर व ऐलक विप्रमाण सागर महाराज के प्रवचन हुए। गुरुवार सुबह 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा, प्रवचन व महावीर विधान विधान और शाम 7.30 बजे महाआरती होगी। शुक्रवार सुबह पूजा के बाद प्रवचन होंगे।
इसके बाद पंचकल्याणक विधान प्रारंभ होगा। इसी तरह शनिवार को भी अनुष्ठान किए जाएंगे। अंतिम दिन रविवार को महामस्तकाभिषेक होगा।