पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल की तैयारी में कर्मचारी

हड़ताल की तैयारी में कर्मचारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से असंतुष्ट केंद्रीय कर्मचारियों ने केंद्र सरकार को हड़ताल का अल्टीमेटम देने की तैयारी कर ली है। हड़ताल में रेलवे और डिफेंस समेत केंद्र के कई विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। केंद्रीय कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन नेशनल जेसीए ने बैठक में यह निर्णय लिया। संगठन के स्टेट को ऑर्डिनेटर यशवंत पुरोहित ने बताया कि केंद्र सरकार को 26 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था। उसके बावजूद सरकार की तरफ से अब तक कोई संकेत नहीं मिला। बैठक में तय किया गया कि 11 मार्च को सरकार के हड़ताल का नोटिस देंगे। इसमें एक महीने में यानी 11 अप्रैल से हड़ताल करने का जिक्र किया जाएगा।







































इस तरह सरकार को विचार करने के लिए दो महीने का वक्त मिलेगा। इस अवधि में भी सरकार ने मांगें नहीं मानी तो 11 अप्रैल से राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी।

ऐसा हुआ तो 40 साल बाद थमेंगे रेल के पहिए

यदि केंद्र सरकार और नेशलन जेसीए के बीच बात नहीं बनी और हड़ताल की नौबत आई तो 40 साल बाद रेलवे में हड़ताल होगी। इससे पहले 1974 में रेलवे के कर्मचारी हड़ताल पर गए थे।

खबरें और भी हैं...