पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायकों की वेतनवृद्धि के विरोध में सद् बुद्धि यज्ञ

विधायकों की वेतनवृद्धि के विरोध में सद् बुद्धि यज्ञ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | मप्र कर्मचारी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी का विरोध किया है। संगठन ने इसके खिलाफ 15 फरवरी को सद् बुद्धि यज्ञ करने की घोषणा की है। प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र खोंगल ने बताया कि वर्ष 2010 में सीएम समेत मंत्रियों व विधायकों के वेतन भत्ते 150 फीसदी बढ़ाए गए थे। उसके दो साल बाद 2012 में बजट सत्र के आखिरी दिन 177 फीसदी का इजाफा कर दिया गया। इस तरह सिर्फ दाे साल में ही वेतन भत्ते 300 फीसदी बढ़ा लिए। सिर्फ तीन साल बाद फिर बढ़ोतरी की तैयारी कर ली है।

















एक तरफ सरकार यह काम कर रही है दूसरी ओर पेंशनरों के 32 महीने का 900 करोड़ रुपए एरियर नहीं दिया। कर्मचारियों के डीए का 8 हजार 614 करोड़ रुपए एरियर सरकार ने हजम कर लिया। इसी वजह से 15 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे विंध्याचल भवन के सामने सदबुद्धि यज्ञ करने का फैसला किया गया।

खबरें और भी हैं...