छाया वसंतोत्सव का उल्लास
पूजा के संग वसंत के रंग
यहां भी हुआ मां सरस्वती का पूजन
भारत माता चौक, डिपो चौराहा भदभदा रोड, कच्चा बंगला रोड, श्यामला हिल्स, जवाहर चौक व सोमवारा में भवानी मंदिर के पास मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई।
गायत्री शक्तिपीठ में सुबह 24 कुण्डीय गायत्री यज्ञ में आहुतियां देकर जन कल्याण व विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। शाम को मंदिर परिसर में दीप यज्ञ हुआ। साधकों ने सैकड़ों दीप प्रज्जवलित कर मंत्र जाप व आराधना की।
सोमवारा में मंदिर के पास सजे झांकी पंडाल में आरती के बाद गायन, वादन व नृत्य प्रतियोगिता होगी। संयोजक विमल भंडारी ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे रांगोली प्रतियोगिता व शाम को 108 दीपकों से आरती की जाएगी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी होगी।
आज भी मनेगी पंचमी
गुफा मंदिर लालघाटी में सुबह 8.30 बजे सरस्वती पूजन व अन्य कार्यक्रम होंगे। महंत चंद्रमादास त्यागी के सान्निध्य में कई बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया जाएगा। महाकाल मंदिर वैशाली नगर में शाम पांच बजे बच्चों को पुस्तक व काॅपियों का वितरण किया जाएगा।