पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीजीसीए की टीम ने किया एयरपोर्ट का सर्विलांस ऑडिट

डीजीसीए की टीम ने किया एयरपोर्ट का सर्विलांस ऑडिट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | भोपाल

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन्स (डीजीसीए) की एक टीम ने शुक्रवार को राजा भोज एयरपोर्ट के रन-वे से लेकर टर्मिनल बिल्डिंग तक का सर्विलांस ऑडिट किया। डीजीसीए के असिस्टेंट डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक चार सदस्यीय टीम एयरपोर्ट पहुंची। इस दौरान टीम के सदस्यों ने यात्री सुविधाएं, रन-वे के निर्माण के बाद उसके वर्तमान हालात और टर्मिनल बिल्डिंग के विभिन्न हिस्सों को देखा। एयरपोर्ट के अधिकारी इसे रूटीन कार्रवाई बता रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि टीम ने एयरपोर्ट पर रेस्टोरेंट न होने सहित कुछ कमियां भी निकालीं पर अधिकारी कुछ कहने तैयार नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...