पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मप्र भवन की वेबसाइट हैक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली की वेबसाइट शुक्रवार को हैक हो गई। वेबसाइट पर बॉलीवुड गॉसिप है। इस बात से सामान्य प्रशासन विभाग के अफसर अनजान रहे। जब उनसे पूछा गया तो उन्हें कोई जानकारी नहीं है। शनिवार-रविवार की छुट्टी के बाद अब सोमवार को ही इस बारे में कोई कार्रवाई होगी। इधर मप्र भवन में कमरों की बुकिंग के लिए प्रदेश के विधायकों और अफसरों को परेशान होना पड़ा। हैकिंग का खुलासा कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत द्वारा वहां कमरा बुकिंग कराए जाने के दौरान हुआ। वहीं, हैकिंग पर सामान्य प्रशासन मंत्री लाल सिंह आर्य का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है अफसरों को निर्देशित कर रहे हैं की तत्काल इसे सुधारा जाए और हैकिंग कैसे हुई पता लगाया जाए।

खबरें और भी हैं...