पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संकेतों में बोले गौर टिकाऊ नहीं, बिकाऊ हैं उम्मीदवार

संकेतों में बोले गौर- टिकाऊ नहीं, बिकाऊ हैं उम्मीदवार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैहर विधानसभा उपचुनाव के मतदान के एक दिन पहले शुक्रवार को गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने भाजपा और कांग्रेस को नसीहत दे डाली। उन्होंने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में संकेतों में कहा कि मैहर में दोनों दलों में ‘टिकाऊ नहीं, बिकाऊ प्रत्याशी हैं’ यह चिंता का विषय है। गौर ने परोक्ष रूप से एक आर्टिकल का हवाला देते हुए कहा कि दोनों प्रमुख दलों में टिकाऊ उम्मीदवार नहीं होना राजनीति के लिए चिंता का विषय है। भास्कर ने जब उनसे इस बारे में बात की तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। वहीं, चुनाव तैयारियों को लेकर सुबह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने निर्वाचन से जुड़े अफसरों की बैठक ली।

आज होगा मतदान
19 प्रत्याशी मैदान में
कुल 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के नारायण त्रिपाठी और कांग्रेस के मनीष पटेल के बीच है। सपा ने रामनिवास उरमलिया और बसपा ने रामलखन पटेल को उतारा है। यहां 2013 के विस चुनाव में कांग्रेस से मैदान में उतरे नारायण त्रिपाठी विजयी हुए थे, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। त्रिपाठी के विधानसभा से इस्तीफा देने के कारण यहां उपचुनाव हो रहे हैं।

मैहर विधानसभा उपचुनाव
खबरें और भी हैं...